इतिहास की तिथियाँ; जाने ईसवी और ईसा पूर्व क्या है ? क्या हैंAD, BC, CE, BCE और BP?

ईसवी और ईसा पूर्व क्या है ?; वर्तमान में प्रचलित ग्रेगोरियन कैलेंडर, पुराने जूलियन कैलेंडर  का रूपान्तरण है, इसे पोप ग्रेगोरी XIII ने लागु किया था। यह  ईसाई धर्मगुरु ईसा मसीह के जन्म वर्ष (काल्पनिक) पर आधारित है। ईसा मसीह के जन्म के पहले के समय को ई. पूर्व/ईसा पूर्व (B.C.- Before the birth of Jesus Christ)  कहा जाता है ईसा पूर्व में वर्षो की गिनती उलटी होती है,

जैसे- महात्मा बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व तथा महावीर स्वामी का जन्म 540 ईसा पूर्व में हुआ है। अर्थात ईसा मसीह के जन्म के 563 वर्ष पहले महात्मा बुद्ध का जन्म तथा 540 वर्ष पहले महावीर स्वामी का जन्म हुआ था। इस से यह भी समझ सकते हैं की महात्मा बुद्ध का जन्म, महावीर स्वामी से 23 वर्ष पहले हुआ था।

ईसा मसीह के जन्म तिथि से ईस्वी सन् की शुरुआत हुई। ईस्वी सन् को संक्षेप में ई. लिखा जाता है तथा  ई. को लैटिन भाषा में Anno Domini (A.D.) लिखा जाता है जिसका अर्थ है- In the year of the Lord (Jesus Christ) । जैसे- भारत को आजादी 1947 ई. में मिली। इसका मतलब यह है की भारत, ईसा मसीह के जन्म के 1947 वर्ष बाद आजाद हुआ है।

कभी-कभी AD की जगह CE (Common Era) तथा BC की जगह BCE (Before Common Era) का प्रयोग होता है। Common Era की शुरुआत 1 ईस्वी से ही मानी जाती है। इसलिए 563 ईसा पूर्व/563 BC/563 BCE सब एक ही है, उसी तरह 1947 ई. /1947AD/1947CE सब एक है।

कभी-कभी कैलेंडर में अंग्रेजी के BP अक्षरों का प्रयोग होता है जिसका तात्पर्य ‘Before Present’ है। पुरातत्वविद् और भूवैज्ञानिक आमतौर पर रेडियोकार्बन डेटिंग तकनीक के माध्यम से प्राप्त तिथियों को संदर्भित करने के लिए इस संक्षिप्त नाम का उपयोग करते हैं। इसमें Present Year का अर्थ है 1950 ई.

वैसे तो रेडिओकार्बोन डेटिंग की खोज 1946 ई. में हो गयी थी फिर भी 1950 ई. को Present Year को Reference के रूप में लिया गया। कहीं-कहीं BP को हीं RCYBP लिखा जाता है जिसका अर्थ है – Radio Carbon Years Before Present

जैसे- यदि हम भारत की आजादी को BP में लिखें तो यह 3 BP (1950-1947AD= 3BP) होगा तथा महात्मा बुद्ध के जन्म को BP में लिखने पर यह 2512 BP (563BC+1949= 2512 BP) होगा।

Sharing is Caring

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top