Bihar Police 7 August 2024 Question And Answer Key; Download PDF (in Hindi & English)

Bihar Police 7 August 2024 question and Answer Key in hindi

  1. दो संख्याएँ जिनका योग 28 है और गुणनफल 187 है, वह संख्याएँ हैं:
    • उत्तर: 11, 17
  2. यदि ax^2+bx+c=0 का द्विघात समीकरण है, तो a का मान नहीं हो सकता:
    • उत्तर: 0
  3. राम ₹ 10,000 का ऋण 7.5% वार्षिक दर से ब्याज पर लेता है। उसे वर्ष के अंत में कितनी राशि ब्याज के रूप में चुकानी होगी?
    • उत्तर: ₹750
  4. यदि tanA= 1/2 है, तो Cos A का मान क्या होगा?
    • उत्तर: 1/√5
  5. एक कार एक स्थान तक पहुँचने में 50 किमी/घं. की चाल से 3 घंटे का समय लेती है। कार की चाल को कितना बढ़ाया जाये कि उस स्थान तक पहुँचने में 2 1/2 घंटे का समय लगे?
    • उत्तर: 10 किमी/घं.
  6. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही है?
    • उत्तर: बाह्य बिंदु से वृत्त पर खींची गई स्पर्श रेखाओं की लम्बाइयाँ बराबर होती हैं।
  7. समान्तर श्रेढ़ी 11, 7, 3 के 15 पदों का योग है:
    • उत्तर: -255
  8. एक अपसारी दर्पण है:
    • उत्तर: एक उत्तल दर्पण
  9. एक वस्तु 1.0 m/s की चाल से गतिशील है। ‘x’ दूरी में इसे रोकने के लिए बल “F” की आवश्यकता होती है। यदि वस्तु की चाल 3.0 m/s तक बढ़ा दी जाए, तो इसे उतनी ही दूरी में रोकने के लिए कितना बल लगाना होगा?
    • उत्तर: 9.0 F
  10. प्रतिरोध R के किसी तार के टुकड़े को छः बराबर भागों में काटा जाता है। इन टुकड़ों को फिर पार्श्वक्रम (समांतर) में संयोजित कर देते हैं। यदि इस संयोजन का तुल्य प्रतिरोध R’ है, तो R/R’ अनुपात का मान है:
    • उत्तर: 36
  11. निम्नलिखित में से किस माध्यम में ध्वनि सबसे तेज गति से चलती है?
    • उत्तर: स्टील
  12. एक विद्यार्थी ‘X’ ने ओम के नियम के सत्यापन के लिए एक परिपथ बनाया। परिपथ में उसने कुछ त्रुटियाँ कर दी। उन त्रुटियों को सही किया सकता है –
    • उत्तर: ऐमीटर (A) को परिपथ के श्रेणीक्रम में तथा वोल्टमीटर (V) को परिपथ के समांतर क्रम में लगाना चाहिए।
  13. यदि एक वस्तु का द्रव्यमान 4 गुना होता है तथा इसका वेग आधा हो जाता है, तो वस्तु का संवेग होगा:
    • उत्तर: समान रहेगा
  14. विद्युत उपकरणों को अतिभारण के कारण लघुपथन से सुरक्षित रखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा विधि है:
    • उत्तर: फ्यूज का उपयोग
  15. निम्नलिखित में से कौन-सी गैस पोप की आवाज करते हुए जलती है?
    • उत्तर: H₂ हाइड्रोजन गैस
  16. यह सिद्ध करने के लिए कि जीवन की उत्पत्ति कार्बनिक अणुओं से हुई है, मिलर और यूरे द्वारा एक प्रयोग किया गया था। उन्होंने जो गैसें ली, वे थी:
    • उत्तर: मीथेन, अमोनिया, हाइड्रोजन सल्फाइड
  17. आइरन का परमाणु प्रतीक है:
    • उत्तर: Fe
  18. जल के अणु में बंध की प्रकृति है –
    • उत्तर: सहसंयोजी आबंध
  19. C6H14 के लिए संरचनात्मक समावयवों की संख्या क्या होगी?
    • उत्तर: 5
  20. अल्फा कण है
    • उत्तर: द्विआवेशित हीलियम आयन
  21. निम्नलिखित में से कौन-सा मिश्रण है?
    • उत्तर: वायु
  22. निम्नलिखित में से कौन-सा धातुओं की अभिक्रियाशीलता के घटते क्रम का सही निरूपण है?
    • उत्तर: K > Al > Zn > Cu
  23. जल में ऑक्सीजन परमाणु की संकरण अवस्था क्या है?
    • उत्तर: sp³
  24. निम्न में से कौन-सा खनिज मोनाजाईट रेत में मिलता है?
    • उत्तर: योरियम
  25. किसने कोशिका में स्थित तरल जैविक पदार्थ को जीवद्रव्य का नाम दिया?
    • उत्तर: जे. ई. पर्किंजे
  26. निम्नलिखित में से कौन-सा सरल स्थायी ऊतक पादप भागों को यात्रिक शक्ति प्रदान करता है?
    • उत्तर: स्क्लेरेन्काइमा
  27. हरी पत्तियाँ भोजन पदार्थ को किस रूप में संग्रहित करती हैं?
    • उत्तर: स्टार्च
  28. वह स्थान जहाँ शुक्राणु का अण्ड से सामना होता है:
    • उत्तर: डिंबवाहिनी
  29. __________ मानव शरीर का मुख्य समन्वय केन्द्र है।
    • उत्तर: मस्तिष्क
  30. ___________ में SER विष तथा दवाओं को निराविषीकरण करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    • उत्तर: यकृत कोशिकाओं
  31. कॉलम I को कॉलम II से मिलाइए व सही विकल्प को चुनिए:कॉलम Iकॉलम II1. द्रव संयोजी ऊतकiii. रक्त2. उपकला ऊतकii. त्वचा3. जोड़ों की सतहiv. उपास्थि4. तंत्रिका ऊतकi. स्पाइनल कॉर्ड
    • उत्तर: 1-iii, 2-ii, 3-iv, 4-i
  32. कठोर कैल्सियम कार्बोनेट का बना हुआ कंकाल किसका गुण है?
    • उत्तर: इकाइनोडर्मेटा
  33. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन लिम्फ (लसिका) के संदर्भ में गलत है?
    • उत्तर: लसिका आंत्र से पाचित व अवशोषित अमीनो अम्लों का परिवहन करती है।
  34. अंडे की जर्दी कोलाइड का कौन-सा प्रकार है?
    • उत्तर: इमल्सन
  35. लगभग सभी पादप कोशिकाओं में कौन-सा अनुपस्थित होता है?
    • उत्तर: तारकाय
  36. प्लाजमोडियम में किस प्रकार का जनन होता है?
    • उत्तर: बहुविभाजन
  37. हाइड्रा में मुकुलन की प्रक्रिया संतानों में आनुवांशिक स्थिरता कैसे सुनिश्चित करती है?
    • उत्तर: हाइड्रा में मुकुलों का उद्भव समसूत्री विभाजन से होता है।
  38. कुछ सरीसृपों में लिंग निर्धारण पूर्ण रूप से पर्यावरण पर निर्भर करता है। यह देखा गया है कि इनमें:
    • उत्तर: लिंग निर्धारण निषेचित अंडे के उष्मायन ताप पर निर्भर करता है।
  39. इसरो का मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र किस शहर में स्थित है?
    • उत्तर: बेंगलुरु
  40. वह फील्ड जो तालिका (टेबल) में रिकॉर्ड्स को विशिष्ट रूप से पहचानती है, उसे कहा जाता है:
    • उत्तर: प्राइमरी की
  41. कम्प्यूटर में इनपुट, प्रोसेसिंग व आउटपुट डिवाइसों को जोड़ने का कार्य कौन करता है?
    • उत्तर: मदर बोर्ड
  42. ताजमहल का वास्तुकार कौन था?
    • उत्तर: उस्ताद अहमद लाहौरी
  43. बिंबिसार का प्रसिद्ध राजवैध जीवक कहां का निवासी था?
    • उत्तर: राजगृह
  44. _____________ लार्ड से उसी प्रकार सम्बद्ध थे, जिस प्रकार मध्यकालीन समय में लार्ड राजा से सम्बद्ध था।
    • उत्तर: सामंत (नाइट)
  45. टेनिस कोर्ट में 20 जून 1789 को जमा हुए तीसरे एस्टेट का नेतृत्व किसने किया था?
    • उत्तर: मिराब्यों और आबेसिए
  46. हेनरी कॉर्ट के किस आविष्कार से शुद्ध और अच्छा लोहा बनाना संभव हुआ?
    • उत्तर: पडलिंग (संडोलन)
  47. रविन्द्रनाथ टैगौर ने विभाजन का दिन 16 अक्टूबर, 1905 को किस दिवस के रूप में मनाने का आह्वा न किया?
    • उत्तर: शोक दिवस
  48. शेख निजामुद्दीन औलिया की दरगाह कहाँ स्थित थी?
    • उत्तर: गियासपुर
  49. कौन-सी नदी दक्षिण गंगा के नाम से भी जानी जाती है?
    • उत्तर: गोदावरी
  50. निम्नलिखित में से कौन सा भू-अस्थाई उपग्रह नहीं है?
    • उत्तर: जुगनू
  51. गुजरात में नवीन कछार मृदा को किस नाम से जानते हैं?
    • उत्तर: माटा
  52. निम्नलिखित को सही सुमेलित कीजिए:कॉलम Iकॉलम II1. कोयनाc. महाराष्ट्र2. इतुरंगरम्d. तेलंगाना3. सरिस्काa. राजस्थान4. चंद्रप्रभाb. उत्तर प्रदेश
    • उत्तर: 1-c, 2-d, 3-a, 4-b
  53. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए कूटों की सहायता से उत्तर चुनिए:सूची-Iसूची-II1. भावरii. छिद्रपूर्ण2. तराईiii. घने जंगल और वन्य प्राणियों वाला क्षेत्र3. भांगरiv. पुराना जलोढ़4. खादरi. युवा निक्षेप
    • उत्तर: 1-ii, 2-iii, 3-iv, 4-i
  54. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए :नदीसहायक नदी1. गोदावरीiii. वेणगंगा2. गंगाiv. कोसी3. कृष्णाii. कोयना4. कावेरीi. अमरावती
    • उत्तर: 1-iii, 2-iv, 3-ii, 4-i
  55. पिलीबंगा पुरातत्व स्थल किस भारतीय राज्य में स्थित है?
    • उत्तर: राजस्थान
  56. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत के किस राज्य में जनसंख्या घनत्व सबसे अधिक है?
    • उत्तर: बिहार
  57. निम्नलिखित में से कौन-सा एक भारत में वनों का प्रशासनिक वर्ग नहीं है?
    • उत्तर: राज्य वन
  58. सोवा रिग्पा क्या है?
    • उत्तर: हिमालय की पारंपरिक दवा पद्धति
  59. निम्नलिखित में से कौन-सा कारक जनसंख्या की गुणवत्ता निर्धारित नहीं करता है?
    • उत्तर: मुद्रास्फीति
  60. निम्न में से कौन-सा गैर-बाजार क्रियाओं का उदाहरण है?
    • उत्तर: राम के पास एक गाय है और उसका दूध वह स्वयं उपभोग करता है।
  61. बहुराष्ट्रीय निगमों की स्थिति में कौन-सा सही नहीं है?
    • उत्तर: वस्तुओं व सेवाओं का विश्व स्तर पर उत्पादन नहीं किया जाता है।
  62. मई 31, 2024 को संयुक्त राष्ट्र अकादमिक प्रभाव के सदस्य कितने संस्थान हैं?
    • उत्तर: 1595
  63. सूचना का अधिकार अधिनियम कब पारित हुआ?
    • उत्तर: 2005
  64. संयुक्त राष्ट्र द्वारा निम्न में से किस वर्ष को “अन्तर्राष्ट्रीय ‘मोटा अनाज’ वर्ष” घोषित किया गया है?
    • उत्तर: 2023
  65. 1980 के दशक के प्रारंभ में सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय तक पहुंच बढ़ाने के लिए कौन सा तंत्र तैयार किया?
    • उत्तर: जनहित याचिका
  66. किसी भी देश में कानून बनाने का अंतिम अधिकार किसके पास होता है?
    • उत्तर: संसद
  67. वार्षिक वित्तीय विवरण संसद के दोनों सदनों के समक्ष कौन रखता है?
    • उत्तर: वित्त मंत्री
  68. सर्वोच्च न्यायालय के मौलिक क्षेत्राधिकार में क्या शामिल है?
    • उत्तर: संघ व राज्य के बीच तथा राज्यों राज्यों के बीच विवादों का निपटारा
  69. राज्य में विधान परिषद् की सदस्य संख्या के विषय में संवैधानिक प्रावधान क्या है?
    • उत्तर: राज्य की विधानसभा की सदस्य संख्या की 1/3 से अधिक नहीं होगी।
  70. संविधान सभा के चुनाव हुए थे:
    • उत्तर: जुलाई, 1946 में
  71. सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायलयों के न्यायधीशों को पद से कौन हटाता है?
    • उत्तर: राष्ट्रपति यदि दोनों सदन द्वारा यह प्रस्ताव पारित है
  72. सामा चकेवा बिहार का एक त्यौहार है। यह त्यौहार किस रिश्ते को समर्पित है?
    • उत्तर: भाई और बहन
  73. किस वर्ष में बिहार को राज्य का दर्जा मिला और पटना राजधानी बनी?
    • उत्तर: 1936
  74. लिची पर राष्ट्रीय अनुसंधान केन्द्र बिहार के किस जिले में स्थित है?
    • उत्तर: मुजफ्फरपुर
  75. बिहार में जब पहली बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया, राज्य के राज्यपाल थे:
    • उत्तर: जयराम दास
  76. निम्नलिखित में से गलत कथन चुनिये:
    • उत्तर: भारत शासन अधिनियम 1919 के अंतर्गत बिहार को पूर्ण राज्य का दर्जा 1936 में मिला।
  77. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए- बिहार में _______ वन्यजीवन अभयारण्य _______ राष्ट्रीय पार्क और _______टाईगर रिजर्व हैं।
    • उत्तर: 12, 2, 1
  78. बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड ने तीसरे एलडीसी उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 में किस श्रेणी में जीत हासिल की?
    • उत्तर: लार्ज लोड डिस्पैच सेंटर
  79. भारतीय नौसेना एवं IAF (आइ.ए.एफ) में अप्रैल 2024 को शामिल मिसाइल का नाम क्या है?
    • उत्तर: रैम्पेज
  80. निम्न में से कौन सी कम्पनी ओएनजीसी और इसकी अपतटीय संक्रियाओं के लिए हेलीकाप्टर की सेवाएँ प्रदान करती है?
    • उत्तर: पवन हंस हेलीकाप्टर लिमिटेड
  81. ‘द कॉन्सपिरेसी टू ऑउस्ट मी फ्रॉम द प्रेसीडेन्सी’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
    • उत्तर: गोटाबाया राजपक्षे
  82. फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से वर्ष 2024 में किसे सम्मानित किया गया है?
    • उत्तर: एस. जयशंकर
  83. गोलकीपर के रूप में प्रदर्शन के लिए निम्नलिखित में से कौन सा पुरस्कार दिया जाता है?
    • उत्तर: हॉकी इंडिया बलजीत सिंह पुरस्कार
  84. निम्नलिखित में से कौन-सी मिसाइल एंटी टैंक मिसाइल है?
    • उत्तर: नाग
  85. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2024 में देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन कहां किया?
    • उत्तर: कोलकाता
  86. भारतीय वायुसेना के अभ्यास “गगन शक्ति-2024” का आयोजन कहाँ किया गया था?
    • उत्तर: राजस्थान
  87. ‘यूरोप के स्केच’ रिपोर्ताज के लेखक हैं
    • उत्तर: राहुल सांस्कृत्यायन
  88. निम्नलिखित में से वाक्यांश एवं उसके सही एक शब्द की दृष्टि से असंगत विकल्प कौन-सा है?
    • उत्तर: बिना सोचे विचारे किया गया विश्वास – अविश्वास
  89. सूची I को सूची II के साथ मिलाइए और सही उत्तर चुनिए -सूची-I (मुहावरा)सूची-II (अर्थ)a. छाती पर मूंग दलना4. साथ रहकर परेशान करनाb. छाती पर पत्थर रखना1. धैर्यपूर्वक कष्ट सहनाc. छाती पर साँप लोटना3. ईर्ष्या करनाd. छाती ठोकना2. कठिन कार्य हेतु प्रतिज्ञा करना
    • उत्तर: a-4, b-1, c-3, d-2
  90. ‘बच्चा खेल रहा है’ इस वाक्य में कौन-सा काल है?
    • उत्तर: अपूर्ण वर्तमान
  91. ‘स्वागत’ शब्द में किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?
    • उत्तर: स्व
  92. निम्नलिखित में से कौन सा समास विग्रह सही नहीं है?
    • उत्तर: राज्यसभा – राजा के लिए सभा
  93. गद्यांश के आधार पर बताइए कि बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए लोगों की सोच कैसी है?
    • उत्तर: बाल श्रम समाप्त करना सरकार का दायित्व है।
  94. गद्यांश के अनुसार बाल श्रम को रोकने के लिए सार्थक प्रयास क्यों किए जाने चाहिए?
    • उत्तर: बाल श्रम के कारण बच्चों का बचपन छिन जाता है।
  95. “वह काम जो बच्चों को उनके बचपन, उनकी क्षमता और उनकी गरिमा से वंचित करता है और जो शारीरिक और मानसिक विकास के लिए हानिकारक है” उपर्युक्त परिभाषा संबंधित है।
    • उत्तर: बाल श्रम
  96. Choose the correct passive voice of the given sentence: “The teacher teaches the students”.
    • उत्तर: The students are taught by the teacher.
  97. Choose the correct word which is opposite in meaning of the underlined word.
    • उत्तर: Rude
  98. Honesty is an example of
    • उत्तर: Abstract Noun
  99. Identify the adjective in the following sentence: “All men must die”
    • उत्तर: All
  100. Choose the word from the options that is made using the prefix ‘A’: – उत्तर: awake

Bihar Police Question 7 August 2024 Question Pdf (in Hindi)

Download Pdf

Leave a comment